भरत भारद्वाज
कोण्डागांव :- जिला में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश पर अति. पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव निमितेष सिंह परिहार के मार्गदर्शन में वर्तमान में चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑन लाईन सटटा पर कार्यवाही करने हेतु टीम गठित किया गया है जिस तारतम्य में 15 अप्रैल को दिल्ली और रायल चैलेंजर बैंगलोर के मध्य मैच चल रहा था मुखबिर से सूचना मिली कि मन्नु लाल सोरी पिता चितुराम सोरी जाति मुरिया उम्र 25 वर्ष निवासी भीरागांव ब स्कूलपारा थाना व जिला कोण्डागांव जो कोण्डागांव के मर्दापाल चौक संजय हेयर कटिंग दुकान के सामने आनलाईन सटटा खेला रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी मन्नुलाल सोरी को आनलाईन सटटा खेलाते पकड़ा गया। पुछताछ कर आरोपी ने आनलाईन साईट के माध्यम से आईपीएल सटटा खेलना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे से तकरीबन एक लाख रूपये की सटटा पटटी, एक नग रियलमी मोबाईल, नगदी रकम 5200 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरूध संशोधित छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 के तहत कार्यवाही करते हुये विधिवत 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया । वर्तमान में संशोधित धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 , 7 गैर जमानतीय होने से थाना कोण्डागांव में अ.क्र. -124 / 2023 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ऑनलाईन सटटा खेलाने वाले पर लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है । उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भीमसेन यादव, निरीक्षक प्रहलाद यादव, सउनि लोकेश्वर नाग , प्र.आर. 90 नरेन्द्र देहरी , प्र.आर. ऋतुराज सिंह , प्र.आर. 243 रोहित कोमरा , आर. संतोष कोडोपी , आर. 707 राजेश नाग का विशेष योगदान रहा ।
