माकड़ी पुलिस ने मारपीट कर आगजनी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – माकड़ी पुलिस ने मारपीट कर आगजनी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी धरमूराम नेताम पिता स्व0 डोलराम नेताम, निवासी ओटेण्डा भरार्पारा ने 17 अप्रैल को थाना माकड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 अप्रैल की दोपहर 02 बजे आरोपी किशन नेताम पिता धरमूराम नेताम निवासी ओटेण्डा द्वारा प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को गाली गलौज कर, धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी देकर मारने के लिए डण्डा लेकर दौड़ाया और बाद में मकान में आग लगाया एवं घर में रखे कपड़े, राशन सामान तथा अन्य सामान को जला दिया है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकडी मे अपराध क्रं. 18/2023 धारा 294,323,506,436 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा0पु0से0) के आदेश पर आरोपी के गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित कर घटना स्थल ओटेण्डा जाकर आरोपी किशन नेताम पिता धरमूराम नेताम निवासी ओटेण्डा को ग्राम ओटेण्डा में घेराबंदी कर पकडा गया। और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

संपूर्ण कायर्वाही में थाना प्रभारी माकड़ी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, सहायक उपनिरीक्षक राकेश भोयर, गिरीष कतलम, प्रधान आरक्षक सहदेव कुंजाम एवं आरक्षक धन्नू पटेल का कार्य सराहनीय रहा ।

Express MPCG