ग्रामीणों के निमंत्रण पर ढोंडेरापाल पहुंचे वि.स. उपाध्यक्ष संतराम नेताम। सड़क एवं पुल बनाने का दिया आश्वासन।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव ~ एक ऐसे विधायक जो अपने क्षेत्रवासियों के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं ,उनकी सेवा में समर्पित होने की पराकाष्ठा यह है कि प्रातः 07 बजे से अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करने निकल जाते हैं। आज 16 अप्रैल की अल सुबह छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम केशकाल विकासखंड अंतर्गत केशकाल घाट के नीचे स्थित ग्राम हरवेल, चिपरेल जन संपर्क करते हुए ढोंडेरापाल पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेते हुए अगले माह मई तक पुल सहित सड़क बनाने का आश्वासन दिए। विधायक संतराम नेताम यह जो अल सुबह से जनसंपर्क कर रहे हैं यह लोगों के भरोसे का सम्मान है ,जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है, आमजनमानस की तकलीफों को अपनी तकलीफ समझने का अनुकरणीय प्रयास है। दिन रात वातानुकूलित कमरे में बैठने वाले नेता नहीं… ये संतराम नेताम हैं जिन्हें जनता जनार्दन क्या चाहती है इससे फ़र्क़ पड़ता है। यूँ तो समस्याओं का कोई अंत नहीं पर उन्हें नगण्य करने का जो कार्य केशकाल विधायक कर रहे हैं इससे प्रदेश के हर नेता को प्रेरणा लेनी चाहिए। हमेशा चर्चा में रहने वाले केशकाल विधायक जी का कार्य करने का तरीका ही अलग है जो लोगों को काफी पसंद आता है। यही सादगी ही माननीय विधायक संतराम नेताम को एक सरल उत्कृष्ट लोकप्रिय एवं जमीनी स्तर का व्यक्ति बनाती है।

Express MPCG