भरत भारद्वाज
कोंडागांव ~ फरसगांव एसडीएम सीमा ठाकुर के द्वारा फरसगांव अस्पताल में डॉक्टरो की आवश्यक बैठक लिया गया, वर्तमान समय क्षेत्र में कुल 6 एक्टिव कैसे, सभी डॉक्टरों को निर्देशित किया गया की स्नक्रमितो को होम आइसोलेशन में रखकर उन्हें सभी सेवा उपलब्ध कराये, साथ ही उन्हें और उनके परिवारों को दवाई उपलब्ध कराये , सुचारु रूप से और अधिक से अधिक टेस्टिंग कार्य करे ताकि संक्रमितो की जानकारी मिल सके । इस दौरान फरसगांव तहसीलदार यू के मानकर ,बीपीएम चेतन चौहान सहित सभी डॉक्टर उपस्थित रहे ।
