ग्राम पैसरा में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का हुआ समापन, मुख्यअतिथि रहे विधानसभा उपाध्यक्ष संत राम नेताम । पासँगी बनी विजेता,उपविजेता रही पैसरा की टीम ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव ~ फरसगांव ब्लॉक के ग्राम पैसरा में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,इस प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि के के रूप में छग विधान सभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संत राम नेताम, विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष फरसगांव शीश कुमारी चनाप और सरपंच के जिला अध्यक्ष सोनू नाईक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया । आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत मांदरी नृत्य के साथ किया गया । अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया , आयोजक समिति ने बताया की टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 अप्रैल को किया गया , जिसमे 16 टीमों ने भाग लिया ,जिसमे फाइनल मैच पासंगी और पेंसरा पैंथर के मध्य खेला गया । पासंगी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेंसरा पैंथर की टीम 67 रन बनाकर आल आउट हो गई, पासंगी टीम ने 47 से रनो जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर । विजेता टीम पासंगी को प्रथम पुरस्कार 30 हजार रुपय और ट्राफी जनपद अध्यक्ष शीशकुमारी चनाप के द्वारा दिया गया , उपविजेता टीम पैसरा को दिव्तीय पुरुस्कार 15 हजार रूपय और ट्राफी सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सोनू राम नाईक के द्वारा दिया गया। साथ ही मेन ऑफ द मैच, मेन ऑफ द सीरीज जैसे कई अन्य पुरुस्कार भी दिए गए । इस दौरान केशकाल विधायक संत नेताम ने युवा साथियों और ग्राम वासियों के द्वारा क्रिकेट प्रतियोगीता के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा की आज का मैच में युवाओं ने खेल भावना से खेल दिखाया और आगे भी इसी तरह खेले और उचाइयो को छुए, भुपेश बघेल की सरकार ने किसानों और बेरोजगारों के लिए लगातार कार्य कर रही है किसानों का धान 20 क्विंटल खरीदी जायेगा जो बड़ी उपलब्धि है विजेता और उप विजेता टीम को बधाई दी और जो फाइनल नही पहुंच पाया है उनको आगे मेहनत कर आगे बढ़ना है । इस प्रतियोगिता के समापन के दौरान कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष विजय लांडगे, जनपद सदस्य दुलम नाग, जयलाल कोर्राम,मानसाय निषाद, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जयलाल नाग भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र,पार्षद संगीता पुजारी, तीजू मंडावी, ग्राम पंचायत सरपंच, उपसरपंच सहित पंच एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Express MPCG