यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
विश्व कला दिवस के अवसर पर कांकेर जिला के स्थानीय समुह कलाकार द्वारा आमापारा में कला एवम फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे समूह के कलाकारों द्वारा अलग अलग कला को प्रदर्शित किया गया। यहाँ प्रदर्शनी में लगी बहुत सी फ़ोटो को बच्चो ने खुद बनाया हैं जिसे देख सभी ने बढ़चढ़ कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर माननीय पद्मश्री अजय मंडावी व एसडीएम धनजंय नेताम की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सभी कलाकारों को एक मंच प्रदान करना एवम सभी को सम्मानित करना जिससे बच्चो एवम कलाकारों को प्रोत्साहन दिया जा सके। सभी से अनुरोध है ये प्रदर्शनी 15-17 April 2023 तक इसका आयोजन किया गया है सभी लोग आकर इसको प्रोत्साहित करे।
