नगर के चर्च के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत के बाद घायल अन्य युवक को किया गया रिफर,
भरत भारद्वाज✍️✍️
कोंडागांव ~ फरसगांव से बड़ेडोंगर जाने वाले मार्ग पर स्थित चर्च के पास 15 अप्रैल की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार व दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई । इस दुर्घटना में बाइक सवार प्रबोध कुमार मिंज की मौके पर मौत हो गई, वहीं अन्य बाइक में सवार ग्राम बासकोट निवासी बीरबल सार्दुल पिता नारायण सार्दुल और बरकई निवासी बालविनोद जैन पिता कलीराम जैन घायल हो गए, सूचना पर तत्काल फरसगांव पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल भिजवाया गया और मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिया चिरघर भिजवाया गया, घायल बीरबल के सीने,हाथ और पैर में गंभीर चोट आने के चलते बेहतर उपचार के लिए रिफर किया गया है। बताया जा रहा हैं की कार क्रमांक सीजी 05 येजी 8845 में सवार दो व्यक्ति और बाइक सवार बीरबल और बालविनोद यह सभी बड़े डोंगर की ओर जा रहे थे वही बाइक क्रमांक सीजी 10 बीके 7234 में सवार युवक प्रबोध कुमार मिंज फरसगांव की ओर आ रहे थे , जिसकी बाइक कार से टकराई, टक्कर से युवक कार के ऊपर गिर गया, और उसकी बाइक सामने से आ रहीं बीरबल की बाइक से टकरा गई ।बताया जा रहा हैं की मृतक प्रबोध मिंज माकड़ी ब्लॉक के ग्राम ठेमगांव के मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे ।

फिलहाल फरसगांव पुलिस ने बाइक व कार को थाने में लाकर रखा हुआ है वही जांच विवेचना की कार्यवाही कर रही हैं।
