प्राथमिक लघु वनोपज संघ के प्रबंधको को मिला तीन स्तरीय वेतनमान, सीएम का माना आभार प्रदेशाध्यक्ष रामाधर लहरे एवं प्रदेश मंत्री एस एस रावटे ने कहा- कका है तो भरोसा है दुर्गुकोंडल 15 अप्रैल 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंधको को तीन स्तरीय वेतनमान देने की घोषणा की। जिस पर छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज प्रबंधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामाधर लहरे एवं प्रदेश मंत्री एस,एस रावटे व प्रदेश के समस्त 902 प्रबंधको ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रियंका गांधी वाड्रा वनमंत्री मोहम्मद अकबर छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ के एमडी संजय शुक्ला, अपर प्रबंध संचालक अनिल राय एवं छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस सरकार के समस्त नेता, मंत्री, विधायकों एवं राज्य लघुवनोपज संघ के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष लहरें एवं रावटे ने कहा कि प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी संघ के प्रबंधक 35 वर्षों से अंशकालीन प्रबंधक के रूप में कार्य कर रहे थे और हमारा वेतन पारिश्रमिक के रूप में दिया जाता था, लेकिन भूपेश सरकार ने प्रबंधको को तीन स्तरीय वेतनमान देकर हमारे अंशकालीन रूपी कलंक को धो दिया है। अब हमें राज्य संघ के कर्मचारी का दर्जा मिल गया है। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री एवं संघ के एमडी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही आशा करते है कि इसी तरह अपना आशीर्वाद प्रबंधक संघ पर बनाकर रखेंगे।

प्राथमिक लघु वनोपज संघ के प्रबंधको को मिला तीन स्तरीय वेतनमान, सीएम का माना आभार

 

प्रदेशाध्यक्ष रामाधर लहरे एवं प्रदेश मंत्री एस एस रावटे ने कहा- कका है तो भरोसा है

@रिपुदमन सिंह बैस 

दुर्गुकोंदल 15 अप्रैल 2023 / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंधको को तीन स्तरीय वेतनमान देने की घोषणा की। जिस पर छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज प्रबंधक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामाधर लहरे एवं प्रदेश मंत्री एस,एस रावटे व प्रदेश के समस्त 902 प्रबंधको ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रियंका गांधी वाड्रा वनमंत्री मोहम्मद अकबर छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ के एमडी संजय शुक्ला, अपर प्रबंध संचालक अनिल राय एवं छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस सरकार के समस्त नेता, मंत्री, विधायकों एवं राज्य लघुवनोपज संघ के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष लहरें एवं रावटे ने कहा कि प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी संघ के प्रबंधक 35 वर्षों से अंशकालीन प्रबंधक के रूप में कार्य कर रहे थे और हमारा वेतन पारिश्रमिक के रूप में दिया जाता था, लेकिन भूपेश सरकार ने प्रबंधको को तीन स्तरीय वेतनमान देकर हमारे अंशकालीन रूपी कलंक को धो दिया है। अब हमें राज्य संघ के कर्मचारी का दर्जा मिल गया है। जिसके लिए हम मुख्यमंत्री एवं संघ के एमडी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही आशा करते है कि इसी तरह अपना आशीर्वाद प्रबंधक संघ पर बनाकर रखेंगे।

Express MPCG