बाइक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से बाइक जलकर हुआ खाक,बड़ेडोंगर की घटना

भरत भारद्वाज

कोंडागांव ~ जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बड़ेडोंगर शहरपारा में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे आकाशीय बिजली गिरने से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गया,प्रार्थी द्वारा बड़ेडोंगर थाने में घटना की जानकारी दी गई हैं।

प्रार्थी रामचंद्र मरकाम पिता छेरकू राम मरकाम ने बताया कि 14 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे खाना खाने के बाद सामने कमरे में सो गया इसी बीच रात लगभग 10 बजे मौसम खराब होने से बादल गरजा और आकाशीय बिजली गिरी इसी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसके घर में आंगन में रखे आई स्मार्ट बाइक क्रमांक सीजी 27 ए 9363 पूरी तरह जलकर खाक हो गया , बाइक जलकर खाक होने से उसे 60 हजार का नुकसान हुआ हैं ।

Express MPCG