भरत भारद्वाज
कोंडागांव ~ कोसरिया मरार समाज बड़ेडोंगर राज का वार्षिक सम्मेलन ग्राम पीपरा में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम समाजिक बंधूजनों ने आराध्य देवी मां शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक संतराम नेताम एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में कोंडागांव जिला पंचायत के अध्यक्ष देवचंद मातलाम शामिल हुए। विधायक नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में जोड़कर समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी समाज के कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारियों की होती है और इस कार्य के लिए वह दिन-रात प्रतिदिन कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि देवचंद मातलाम ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा का विशेष स्थान है। क्योंकि शिक्षित समाज ही संबल समाज का निर्माण करता है। रूढ़िवादी प्रवृत्ति को दूर करते हुए समाज के नवनिर्माण में युवाओं का योगदान सर्वाधिक होता है क्योंकि हमारे आने वाली पीढ़ी युवाओं की कर्तव्यपरायणता पर निर्भर है। समाज के उत्थान में वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर युवा साथी जब कार्य करते हैं तो समाजिक वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और युवाओं का हौसला बड़े से बड़े कार्य को पल भर में कर लेते हैं।
