दो बाइक व कार की हुई टक्कर,एक युवक की मौके पर हुई मौत,दो युवक हुए घायल,नगर के चर्च के पास हुई दुर्घटना ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव ~ फरसगांव से बड़ेडोंगर जाने वाले मार्ग पर स्थित चर्च के पास 15 अप्रैल की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार व दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई , इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दो व्यक्ति घायल हो गए , सूचना मिलते ही घटना स्थल पर तत्काल फरसगांव पुलिस पहुंचकर घायलों को तत्काल उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भिजवाया है ,पुलिस द्वारा मृतक युवक की पहचान प्रमोद कुमार मिंज के रूप में की हैं जो माकड़ी ब्लॉक के ग्राम ठेमगांव के मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे । फिलहाल फरसगांव पुलिस ने बाइक व कार को थाने में लाकर रखा हुआ है वही जांच विवेचना की कार्यवाही कर रही हैं। घायलों का फरसगांव अस्पताल में उपचार जारी हैं।

Express MPCG