रायपुर / कांकेर जिले में शिक्षा विभाग में हुई शिक्षको की पदोन्नति में व्यापक अनियमितता बरतने की शिकायत स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर पहुंचीी, हुई पुष्टि अब जांच की आंच एक और तत्कालीन जिलाशिक्षाधिकारी टी आर साहू (सेवानिवृत्त) तक भी पहुंच गई । पुष्टि पर अब स्कूल शिक्षा विभाग उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही करने का निर्णय लिया है जिसके लिए अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ने संचालक ,लोकशिक्षण संचानालय को पत्र प्रेषित कर आरोप, कथन साक्ष्य आदि आरोप पत्रादि उपलब्ध कराने कहा है ।

टी आर साहू तत्कालीन डीईओ कांकेर अपने रिटायरमेंट के महज कुछ दिनों पहले आनन फानन में लिस्ट जारी किया था । और फिर सेवानिवृत्त हो गए । उनके द्वारा जारी पदोन्नति सूची
जिसमे अनेक विसंगति पाए जाने पर शिकायत हुई और कलेक्टर ने पदोन्नति सूची को रद्द कर दिया था जिसके बाद जिला स्तरीय जांच पश्चात पुनः सूची तैयार की गई थी उसके बाद भी जारी लिस्ट में कई विसंगति बनी रही थी।
पर अब मामले में स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन उक्त सेवानिवृत्त डीईओ कांकेर टी आर साहू, आरपी मीरे तत्कालीन प्रभारी डीईओ कांकेर,डीईओ कांकेर कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही करने का निर्णय लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है ।
इसके पहले तत्कालीन प्रभारी डीईओ कांकेर आर पी मीरे, उनके कार्यालय के सहायक ग्रेड 3 वीरेन्द्र कुमार वट्टी को अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग ने निलाबित कर दिया है ।
