बेमेतरा के बिरनपुर ग्राम में घर आगजनी मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा,रायपुर /बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर में हुई आगजनी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है । पुलिस ने घर को आग लगाने के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । बिरनपुर में इन आरोपियों ने एक घर को फूंक दिया था , जहां सिलेंडर फैटने से ब्लास्ट भी हुआ था जहां इस बीच IG आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल 2023 को बीरनपुर गांव के एक मकान में दोपहर करीबन 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी । इस घटना पर थाना साजा में अपराध क्रमांक 90/ 23 धारा 436,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तफशीश के दौरान 5 आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से प्रकरण में धारा 147 ,148, 149 भादवी के तहत

 

घर में आग लगाने के आरोप में अजय रजक पिता कृष्ण रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़, प्रवीण कुमार साहू पिता काशीराम साहू उम्र 27 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़, संदीप साहू पिता परसराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, प्रदीप रजक पिता अनुज रजक उम्र 21 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ और दिनेश रजक पिता जनक रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ को गिरफ्तार किया है ।

Express MPCG