भरत भारद्वाज
कोंडागांव ~ कोंडागांव जिले फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पावडा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को धूमधाम के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम के बच्चे युवा महिला एवम बुजुर्ग सभी ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया साथ ही सभी अथितियों का स्वागत तिलक एवं बैच लगाकर गुलदस्ता के साथ किया गया किया पश्चात आमंत्रित मुख्य अतिथि एवम विशेष अतिथि के द्वारा डॉ. अम्बेडकर जी जीवन और संविधान की संछिप्त व्याख्या किया गया एवम स्कूली छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सगाराम कोर्राम अधिवक्ता, जिला एवं सत्र न्यायालय कोंडागांव, विशेष अतिथि मनोज नेताम संयुक्त सचिव गोंडवाना समाज समन्वय समिति बस्तर सम्भाग, छेरकू राम नेताम अध्यक्ष, गोंडवाना समाज समन्वय समिति फरसगांव, शारदा मरकाम सहा. प्राध्यापक कोंडागांव, कृष्णा नेताम, लोचन नेताम, केशराज मरकाम, लच्छन कोर्राम, सुरेंद्र कोर्राम, बिसरू नेताम, देवीसिंह पोटाई, के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के 132 जयंती समारोह पर उद्बोधन दिया गया।
