जगदलपुर/ जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंच से जनता को संबोधित किया ।

जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 बड़ी घोषणाएं की है. बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में “इन्दिरा गांधी महिला सहकारी बैंक की स्थापना की जाएगी। नारायणपुर में शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर का नामकरण वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर के नाम से किया जाएगा। नारायणपुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र केरलापाल का नामकरण घोटुल के संस्थापक देव “लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र केरलापाल नारायणपुर” के नाम से किया जाएगा। दंतेवाड़ा शासकीय नवीन महाविद्यालय कटेकल्याण का नामकरण “हिड़मा मॉझी शासकीय महाविद्यालय कटेकल्याण” के नाम से किया जाएगा। बीजापुर शासकीय नवीन महाविद्यालय भैरमगढ़ का नामकरण “धुर्वाराव माड़िया शासकीय महाविद्यालय भैरमगढ़” के नाम से किया जाएगा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधीवाड्रा भरोसे का सम्मेलन को संबोधित कर रहीं है। प्रियंका ने छत्तीसगढ़ी में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही बस्तर को पहचानती हैं। छत्तीसगढ़ सबसे बढ़िया.. इस नारे में सबकुछ है। छत्तीसगढ़ का मान सम्मान है। आज बस्तर की पहचान पूरे देश में नहीं बल्कि विदेश में भी है। पूरे देश में मिलेट्स ने पहचान बनाई है। मेरी दादी इंदिरा गांधी मानती थी कि सबसे बढ़िया संस्कृति आदिवासी की संस्कृति है।
भरोसे के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा मैं यहां पहली बार आई हूं आप मुझे नहीं जानते हैं।आप इसलिए आए हैं क्योंकि आपका मेरे परिवार पर भरोसा है। आप इसलिए आए हैं क्योंकि नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी के दिल में आपको लेकर विशेष सम्मान था। यहां की कहानियों, आपकी संस्कृति, आपके संघर्ष के बारे में मैं सबकुछ जानती हूं। मेरे घर के सदस्यों ने आपकी संस्कृति, संघर्षों और चुनौतियों को जाना।सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा होता है।
