पोस्टर फाड़ने के विरोध में कंगला मांझियों ने एनएच 30 बेडमा चौक में किया चक्का जाम,आवागमन हुआ अवरुद्ध ।

पोस्टर फाड़ने के विरोध में कंगला मांझियों ने एनएच 30 बेडमा चौक में किया चक्का जाम,आवागमन हुआ अवरुद्ध ।

 

 

 

 

भरत भारद्वाज ✍️

 

 

 

कोंडागांव – नेशनल हाईवे 30 बेडमा चौक में आज 13 अप्रैल को कंगला मांझियों ने रोड में चक्का जाम कर दिया , जिससे अवगमन अवरुद्ध हो गया है ,दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है , सूचना मिलते ही फरसगांव और केशकाल थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं, वही केशकाल एसडीएम वी तहसीलदार भी पहुंच चुके हैं, फिल्हाल अधिकारियों द्वारा कंगला मझियों को चर्चा की जा रही है , बताया जा रहा है कि कंगला मंझियों का प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है,जिसके चलते उन लोगो ने बेड़मा चौक में बेनर पोस्टर लगा गया था , जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाड़ दिया गया,जिससे नाराज होकर कंगला मांझियों ने रोड में जाम कर दिया है,मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने रोड जाम करने वाले लोगों को समझाते हुए जाम को खुलवाया गया,साथी उनसे चर्चा की जा रही हैं।

Express MPCG