बेमेतरा जिले में “दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की गई है। ग्राम बीरनपुर में 06 लोगों की कथित मृत्यु की खबर भ्रामक, 02 लोगो की ही हुई है मृत्यु

  • रिपुदमन सिंह बैस

बेमेतरा — 11 अप्रैल 2023 सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर बीरनपुर ग्राम में 06 लोगों की कथित मृत्यु की अफ़वाह फैलायी जा रही है। जो की भ्रामक है। वास्तविकता यह है कि आज ग्राम बीरनपुर में 02 व्यक्तियों का शव पुलिस द्वारा बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम में सत्यापन कराये जाने पर ग्राम से किसी व्यक्ति के ला पता होने कि सूचना नहीं है। कलेक्टर पी. एस. एल्मा ने आमजनों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रही कुछ भ्रामक खबरों पर बिना सत्यापन के विश्वास ना करे और ना ही इसे फ़ॉरवर्ड करे।

दिनांक 08.04.2023 को दो समुदाय विवाद होने के कारण स्थिति तनाव पूर्ण हो गई है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला बेमेतरा के आदेश क्रमांक / 113 / स्टेनो / कानून व्यवस्था / 2023 बेमेतरा दिनांक 11.04.2023 के माध्यम से संपूर्ण बेमेतरा जिले में “दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की गई है।

यदि कोई भी व्यक्ति व्हाटसएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मिडिया के माध्यम से भ्रामक व असत्य खबरें पोस्ट / फारवर्ड / कमेंट एवं शेयर करता है जिससे लोक शांति पर प्रतिकुल प्रभाव हो तो उस व्यक्ति के विरूध्द भारतीय दंड संहिता 1860 एवं सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम 2000 में बने प्रावधानों के तहत् कठोर कार्यवाही की यह आदेश तत्काल प्रभावशी