*कोसरिया मरार (पटेल) समाज के लोंगों ने कांकेर जिला प्रशासन से मिलकर किया आभार व्यक्त

*कोशरिया मरार (पटेल) समाज के लोंगों ने जिला प्रशासन का किया आभार व्यक्त*

 

  • कांकेर – कोसरिया मरार (पटेल)समाज प्रमुखों द्वारा जिला प्रशासन को अपने समाज के महासम्मेलन की सफल आयोजन के लिये कांकेर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से आज मिलकर मोमेंटो भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।समाज प्रमुखों ने आभार प्रकट करते हुए जिला प्रशासन की पूरे टीम को कम समय में वृहद आयोजन की तैयारी सफलता पूर्वक करने पर प्रसन्नता व्यक्त की । दरअसल बीते 19 मार्च 2023 कोो ग्राा कोशरिया मरार ( पटेल ) समाज के महासम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे जिसका वृहद आयोजन जिला प्रशासन ने सफलता पूर्वक आयोजित करवाई थी । जिस पर समाज के लोगो में हर्ष व्याप्त है ।

उक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन का जो यथोचित सहयोग मिला उसके लिए कोसरिया मरार समाज के पदाधिकारियों द्वारा  कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला , एसपी शलभ कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल से मिल कर आभार प्रकट किया गया।  समाज की ओर से जिलाध्यक्ष कौशल पटेल जिला सचिव सोमदत्त पटेल जिला संरक्षक बिशन लाल पटेल भुनेश्वर पटेल एवं राज अध्यक्ष रामसेवक पटेल एवं अन्य सामाजिक लोगो के द्वारा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया ।

Express MPCG