कांकेर जिले में सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील …….शांति.समिति की हुई बैठक, देखें वीडियो अपील

कांकेर जिले में  सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील …….शांति.समिति की हुई बैठक

 

कांकेर/ कांकेर जिले में सामाजिक सौहार्द बनाये रखने हेतु कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने आज विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर जिले में शांति व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील किया। उन्होंने कहा कि कांकेर जिला हमेशा शांति का टापू रहा है, यहां सभी वर्ग के लोग आपस में मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में तीज-त्यौहार मनाते आयें हैं, इस परंपरा को बनाए रखें।

आवेश में आकर कोई ऐसा कार्य न करे, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो। कोई भी छोटी-मोटी घटना हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दिया जाय। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया मे सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले पोस्ट न करें तथा दुस्प्रचार से बचें।

 

 

बाईट 1 – डॉ. प्रियंका शुक्ला , कलेक्टर कांकेर

 

बाईट 2 – शलभ सिन्हा , पुलिस अधीक्षक कांकेर

Express MPCG