नगर पंचायत में गोपनीय तरीके से भूमि की नीलामी रखना भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है —- संकेत नशीने


रिपुदमन सिंह बैस

भानूप्रतापपुर नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाली भूमि खसरा नंबर 6 रकबा 0. 200 हेक्टेयर की नीलामी गोपनीय तरीके से सिर्फ कुछ विशेस लोगों को बताकर नीलामी प्रक्रिया की जा रही थी जिसमें नगर पंचायत सीएमओ एवं नगर पंचायत अध्यक्ष की बड़ी भूमिका सामने नजर आ रही है इतनी बड़ी नीलामी थी इसके बाद भी नगर में किसी नगरवासी को सूचना नहीं दी गई ना ही व्यापारियों को इसकी सूचना दी आखिरकार यह सब किसके संरक्षण में इतनी बड़ी नीलामी रखी गई थी इस नीलामी की नगर पंचायत उपाध्यक्ष को भी जानकारी नहीं दी गई इससे जाहिर होता है कि नीलामी प्रक्रिया में बड़ा घोटाला हो रहा था नीलामी की निविदा किसी अखबार में प्रकाशित भी नही की गई थी ना ही नगर पंचायत के सूचना पटल में भी जानकारी चस्पा नहीं की गई थी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संकेत नशीनें ने तत्काल प्रभाव से इस प्रक्रिया की न्यायालय मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग करते हुए नगर पंचायत सीएमओ को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग करते हैं।।।।

Express MPCG