भरत भारद्वाज
कोंडागांव – माकड़ी पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक आरोपी को 1 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है । वही बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है ।
जानकारी अनुसार प्रार्थी पुरन सिंह मरकाम पिता सोपसिंह मरकाम ने दिनांक 8 अप्रैल को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 अप्रैल की रात में अज्ञात चोर द्वारा उसके घर से स्मार्ट फोन एंव प्रार्थी के बहन का कीपेड फोन को जब घर वाले सो रहे थे उस दौरान चोरी कर ले गया । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकडी मे अपराध क्रं. 16/2023 धारा 380,457 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
विवेचना के दौरान दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशानुसार एवं शोभराज अग्रवाल अति0 पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव तथा निमितेश सिंह पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव के मार्गदर्शन पर अज्ञात आरोपी एंव चोरी गयी मोबाईल का पता तलाश हेतु थाना माकडी से टीम गठित कर पता तलाश हेतु घटना स्थल लुभा की ओर रवाना हुए थे कि पत्रकार सत्येन्द्र मण्डावी निवासी रांधना के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ठेमगांव खेत के पास एक संदेही व्यक्ति है एवं उसके पास 04-05 मोबाईल दिख रहा कि सूचना पर मौके पर पहुचकर उसे पडककर पुछताछ किया गया तो अपना नाम लखन पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 24 वर्ष जाति मरार साकिन शामपुर थाना सिटीकोतवाली कोण्डागांव जिला कोण्डागांव का होना बताया एंव रात में ग्राम लुमा में अलग अलग घरों में घुसकर अपने साथी के साथ मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया उसके पास से एन्डायड मोबाईल 05 नग एंव कीपेड मोबाईल 04 नग बरामद किया गया एंव उसके पास से एक पुरानी मोटर सायकल बरामद किया गया जिसका कुल किमत करीबन 80,000 रू. का है आरोपी को दिनांक 08 अप्रैल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश करने पश्चात न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। अन्य फरार आरोपी का पता तलाश की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनसिंह सोरी उप निरी. अंनत पाण्डे, प्र०आर० सहदेव कुजांम आर0 धन्नूसिंह पटेल, कोदूराम नेताम, एमटी आरक्षक मनेश मण्डावी एंव पत्रकार सत्येन्द्र मण्डावी का कार्य सराहनीय रहा।
