बड़ेडोंगर पुलिस गुम बालक को तमिलनाडु से ढूंढकर शकुशल परिजनों को किया सुपुर्द । गुम बालक के मिलने से परिजन हुए खुश।


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – बड़ेडोंगर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम बालक को तमिलनाडु से ढूढकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया है ।

जानकारी अनुसार 13 फरवरी को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई प्रकाश कोर्राम मई माह 2022 में करीबन 07-08 बजे शाम रात्रि घर से बिना बताये कही चला गया है, जिसका आसपास व समस्त रिष्तेदारों में पता किये कही पता नही चला। छोटा भाई प्रकाश कोर्राम को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला-फुसला भगाकर ले गया है कि रिपोटर् पर थाना बड़ेडोंगर में अपराध क्र0 05/2023 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से एडीशनल एसपी शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर पता तलाश किया जा रहा था।

उक्त गुम बालक का तमिलनाडु में होने पता चलने से थाना बडे़डोंगर से विषेष टीम रवाना की गैर। टीम द्धारा जिला नमाक्कल राज्य तमिलनाडु से गुम बालक प्रकाष कोरार्म को सकुशल दस्तयाब दिनांक 08 अप्रैल को परिजनो के सुपुर्द किया गया । अपहृत बालक को अपने बीच पाकर परिजनों में खुशी का महौल है। गुम बालक के परिजनों ने कोंडागांव पुलिस का आभार व्यक्त किया।

संपूर्ण कायर्वाही में थाना प्रभारी बड़ेडोंगर निरीक्षक ओंकार दीवान, सहायक उप निरीक्षक सुदर्शन मजुमदार, आरक्षक चंदन यादव एवं हीरा नेताम का कार्य सराहनीय रहा ।

Express MPCG