भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम बहीगांव के व्यापारीपारा में एक दर्दनाक घटना हुई , एक युवक बिजली बनाने के लिए खंबे में चढ़ा हुआ था और बिजली लाइन चालू होने के चलते करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
जानकारी अनुसार आज 08 अप्रैल की दोपहर लगभग 04 बजे ग्राम पंचायत बहीगांव के व्यापारीपारा निवासी कमलेश नेताम पिता मानसिंह नेताम उम्र 25 वर्षीय के पड़ोसी घर में बिजली लाइन बंद थी , युवक को थोड़ी बहुत बिजली सुधार कार्य के बारे में जानकारी होने पर वह लाइन को चालू करने बिजली खंबे में चढ़ा गया, बिजली लाइन चालू होने के चलते करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई , परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी केशकाल पुलिस एवं केशकाल बिजली विभाग के कर्मचारियों की दी गई , इसके बाद मौके पर पहुंचकर युवक के शव को खंभे से निकाला गया, फिलहाल पुलिस व बिजली विभाग के कर्मचारी जांच पंचनामा की कार्यवाही कर रहे हैं । इस घटना से मृतक युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही गांव में वही गांव में शोक की लहर व्याप्त है ।
