सामुदायिक भवन में जिला पंचायत सीईओ के द्वारा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के साप्ताहिक प्रगति की ली गई समीक्षा बैठक।


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार सभी जनपद पंचायत में एसडीएम , सीईओ जनपद के द्वारा ग्राम स्तर पर बनाई गई टीम के द्वारा किए जा रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर समीक्षा बैठक लिया जा रहा है । इसी निर्देशन के परिपालन में 08 अप्रैल शनिवार को फरसगांव के सामुदायिक भवन में सर्वेक्षण कार्य के प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक लिया गया, बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा के द्वारा सभी ग्राम पंचायत में कम से कम प्रतिदिन 15 से अधिक परिवारों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया, साथ ही कार्य निस्पक्ष करने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी परिवार सर्वे से न छूटे साथ ही मास्टर ट्रेनर और सुपर वाइजर को कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया। कार्य में लापरवाही करने वालो के ऊपर कार्यवाही करने का निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिया गया l जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत 21534 परिवारों का लगभग सर्वे किया जाना है,जिसमे से अभी 6617 परिवारों का सर्वे किया जा चूका है । इस दौरान फरसगांव जनपद सीईओ जी एल चुरेंद्र सहित जनपद स्टाप के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Express MPCG