एक्सीडेंट कर फरार अज्ञात आटो चालक को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आटो किया गया जप्त

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – माकडी पुलिस ने एक्सीडेंट कर फरार आटो चालक को गिरफ्तार किया है ।

जानकारी अनुसार प्रार्थी बिनतीराम पोयाम पिता स्व0 जगदीष पोयाम उम्र 45 वर्ष, निवासी अमरावती ने 18 फर्सवारी को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बेटा संतोष कुमार पोयाम श्रीराम फिलीस फायनेंस कंपनी फरसगांव में फायनेंसर का काम करता था, जो अपने मोटर सायकल से 18 फरवरी को फरसगांव से अपने घर अमरावती आ रहा था। ग्राम तमरावण्ड माता मंदिर मेन रोड़ पूल के पास कोई अज्ञात वाहन के चालक द्वारा वाहन को तेज गति से लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके बेटे के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर फरार हो गया।

घटना स्थल पर ही संतोष कुमार पोयाम पिता बिनतीराम पोयाम का मृत्यु हो गया है के रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 05/23, धारा 279,337, 304ए भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान कोंडागांव पुलिस दिव्यांग पटेल के आदेश पर थाना माकड़ी पुलिस ने टीम गठित कर अज्ञात आरोपी एवं अज्ञात वाहन का पता तलाष किया जा रहा था।

पता तलाश के दौरान मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी दिनेष कुमार पिता सोनसिह, उम्र 27 वर्ष, निवासी देवगांव, स्कूलपारा थाना माकड़ी द्वारा उक्त एक्सीडेंट किया गया है कि सूचना पर आरोपी दिनेष कुमार यादव को दिनांक 07 अप्रैल को पकड़कर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया की 17 फरवरी को अपने गांव देवगांव से अपने आटो में डीजल लेने के लिए माकड़ी आ रहा था, रात करीब 11ः30 बजे विपरीत दिशा से आ रही मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे संतोष कुमार पोयाम पिता बिनतीराम पोयाम को गंभीर चोंट आने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गया। आरोपी के मेमोरेण्डम पर घटना में प्रयुक्त आटो क्रमांक ओडी 24 7369 को जप्त कर आरोपी को 07 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया है।

संपूर्ण कायर्वाही में थाना प्रभारी माकड़ी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, सहायक उप निरीक्षक राकेष कुमार भोयर, प्रधान आरक्षक मोनाराम मण्डावी एवं आरक्षक राजू पानीग्रही का कार्य सराहनीय रहा।

Express MPCG