शराब ही नहीं समर्पण नशा बंदी की बात होनी चाहिए, लोग यहां कसम खाएं कि शराब छोड़ देंगे, मैं एक आदेश में शराबबंदी कर देता हूं …… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

योगेन्द्र सिंह बैस ✍️

दुर्ग /रायपुर , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग शहरी विधानसभा के ग्राम गंजमंडी पहुंचे। उन्होंने गंजमंडी में क्षेत्र के विकास के लिए कई विकास कार्यो की सौगात दी।

शराबबंदी की मांग जब एक महिला ने रखी तो शराबबंदी करने को लेकर सीएम ने कहा कि मुझे राजस्व की चिंता नहीं है। आप लोगों की चिंता ज्यादा है। लोग यहां पर कसम खाएं कि वह शराब छोड़ देंगे। गुड़ाखू नहीं करेंगे। मैं एक आदेश पर शराबबंदी कर देता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए मेरी जनता पहले हैं। उनकी जान की कीमत मेरे लिए ज्यादा है।

दरअसल, दुर्ग में भेंट मुलाकात के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश में शराबबंदी किए जाने की मांग करते एक महिला ने कहा, शराब सेवन से कई परिवार परेशानी में हैं l इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब ही नहीं समर्पण नशा बंदी की बात होनी चाहिए l उन्होंने कहा कि मेरे एक आदेश पर प्रदेश में शराबबंदी हो जाएगी, लेकिन लाकडाउन के दौरान हमने देखा है जब पूरा देश लॉक डाउन था तो भी अवैध शराब की बिक्री हो रही थी, क्योंकि लोग इसका सेवन कर रहे थे

उन्होंने कहा, लाकडाउन में शराब नहीं मिलने पर रायपुर में सैनिटाइजर का सेवन से तीन लोगों को मौत हो गई थी l बिलासपुर में भी एक दवा का सेवन से लोगों को मौत हुई थी l उन्होंने कहा, जनता के जान से बढ़कर कोई चीज नहीं है, लेकिन लोग भरोसा दिलाएं कि शराब सेवन नहीं करेंगे l मुख्यमंत्री ने कहा, शराब ही नहीं संपूर्ण नशाबंदी की बात होनी चाहिए l उन्होंने कहा, लॉकडाउन में शराब ही नहीं लोगों ने गुड़ाखू भी ऊंची कीमत पर खरीद कर उसका सेवन किया l नशाबंदी के लिए सामाजिक जागरूकता की जरूरत है l

बता दें कि शराब बंदी की मांग प्रदेश में समय समय पर होता ही रहा है ।

Express MPCG