जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर किया स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन
भरत भारद्वाज
भरत भारद्वाज,✍️
कोण्डागांव :- माननीय नालसा प्लान ऑफ एक्सन के तहत् आज 07 अप्रैल शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्रीमान उत्तरा कुमार कश्यप जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में शांति फाउंडेशन पुर्नवास केन्द्र कोण्डागांव में 07 अप्रैल को आयोजित विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर शांति फाउंडेशन में उपस्थित प्रभुजनों का स्वास्थ्य जांच किया गया जिसमें लगभग 43 लोगों भाग लिए ।

इस अवसर पर श्रीमान सुरेन्द्र कुमार भट्ट अधिवक्ता कोण्डागांव, सुनील कुमार मरकाम पी.एल.व्ही . प्रबंध कार्यालय कोण्डागांव , श्रीमती हसीना बेगम , सुश्री जरीना बानो , सुश्री दुर्गेश्वरी साहु स्टाप नर्स शांति फाउंडेशन पुर्नवास केन्द्र कोण्डागांव, विवेक कश्यप पारेश्वर देवांगन , राजन वैध एवं शांति फाउंडेशन के सदस्यगण भी उपस्थित रहे ।
