फरसाडिही गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मस्सुकोकोडा में तालाब में डूबने से हुई मौत

फरसाडिही गांव के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मस्सुकोकोडा में तालाब में डूबने से हुई मौत

 

भरत भारद्वाज ✍️

कोंडागांव – जिले फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरसाडीही निवासी 65 वर्षीय माधो सलाम पिता लखमु सलाम की ग्राम मस्सुकोकोड़ा के माझापारा तालाब में डूबने से मौत हो गई । परिजनों द्वारा साथ अप्रैल को सुबह थाने में आकर घटना की जानकारी दी गई ।

परिजनों के अनुसार मृतक 6 अप्रैल को शाम 5:00 बजे घर से निकला था लेकिन रात को घर नहीं आया साथ अप्रैल की सुबह जानकारी मिली कि मृतक माधो सलाम तालाब में डूबा हुआ है ।

 

 

परिजनों की रिपोर्ट के पश्चात पुलिस फरसगांव पुलिस जांच पंचनामा के पश्चात घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर थाने में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है ।

Express MPCG