बड़ेडोंगर पुलिस ने अनाचार के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल ।
भरत भारद्वाज ✍️
कोंडागांव – जिले के बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को उड़ीसा सरहदी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के बाद जेल भेजा है । बड़ेडोंगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को पीड़िता ने थाना बड़ेडोंगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसके पति के परिवार के टिकम यादव की पत्नी अनुसुईया यादव अपने घर रहने बुलाई और बताई कि वो काम से कांकेर जा रही है, दो दिन घर आकर रहना बच्चो के लिये टिफिन और खाना बनाकर खिलाना बोली।

जिससे प्रार्थिया 2 दिन के लिए टिकम यादव के घर गई थी। उसी रात दोनों बच्चो के सोने के बाद अचानक टिकम यादव पीड़िता के कमरे में आकर पीड़िता के मना करने के बाद भी पीड़िता के साथ अनाचार किया।
अगले रात भी पीड़ित के मना करने के बाद भी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर अनाचार किया है। उसी वर्ष पुनः आरोपी टीकम यादव की पत्नि अनुसुईया अपने मायके रांधना गई थी तब भी पीड़िता बच्चों के लिये खाना बनाने टिकम के घर गई थी उस समय भी टिकम यादव पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर अनाचार किया है। और घर वालों को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दिया है, कि रिपोर्ट पर थाना बड़े डोंगर में अपराध क्रमांक 10/23, धारा 376, 2ढ, 506 भादवि भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनाचार की घटना की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश पर टीम गठित कर लगातार आरोपी की पता तलाष की जा रही थी। जो आरोपी टिकम यादव उड़ीसा राज्य के सरहदी क्षेत्र में उपस्थिति की सूचना पर विशेष टीम रवाना कर आरोपी को गिरफ्तार कर 07 अप्रैल को न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है ।
संपूर्ण कायर्वाही में थाना प्रभारी बड़ेडोंगर निरीक्षक ओंकार दीवान, निरीक्षक प्रहलाद यादव, प्रधान आरक्षक मन्नुराम मरकाम, आरक्षक रामकीतर्न ठाकुर, देवप्रसाद खैरवार एवं सहायक आरक्षक सोमनाथ नेताम की भूमिका सराहनीय रही ।
