भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र में गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव हुआ , जहां बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिल तो वही किसानो को फसल खराब होने की चिंता सता रही है। वहीं दूसरी ओर आंधी-तूफान से बिजली सप्लाई प्रभावित होने से अंदरूनी इलाकों के ग्रामीण खासे परेशान हैं। 6 अप्रैल गुरुवार को अचानक मौसम बदलने व शाम को हल्की बारिश होने से तापमान नीचे चला गया जिससे गर्मी से राहत महसूस की गई। लेकिन तेज आंधी ने इलाके में मक्के के फसल को नुकसान पहुचा है, तथा अचानक आंधी-तूफान व बारिश होने से ग्राम कोनगुड के साप्ताहिक बाजार में स्तिथ विशालकाय इमली और जामुन के पेड़ गिर गए , गनीमत रही की पेड़ गिरने के समय पेड़ के नीचे कोई नही था वरना बड़ी दुर्घटना घट सकती थी, साप्ताहिक बाजार लगने वाला था इसलिए बाजार में भिड़ कम थी , लेकिन अचानक पेड़ गिरने से बाजार में आए लोग डर गए , वही अचानक बारिश से क्षेत्र के छोटो नाले में पानी भर गया नाले में जाम के कारण पानी रोड में भर गया जिससे राहगीरों को दिक्कतो का सामना करना पड़ा, क्षेत्रवासियों का कहना है की क्षेत्र में पहली बार इस तरह अचानक बीन मौसम बारिश और आंधी तूफान आया है, कही कही तो ओले भी गिरे हैं, इलाके के कोई गांव में बिजली सप्लाई ठप हो गई है।
