प्रियंका गांधी वाड्रा 12 अप्रैल को बस्तर के दौरे पर आएंगी, महिला सम्मेलन में होंगी शामिल

रायपुर / 12अप्रैल को बस्तर दौरे में रहेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा , बस्तर में महिला सम्मेलन में करेंगी शिरकत । दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद वापस रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा 12 अप्रैल को बस्तर के दौरे पर आएंगी।

प्रियंका यहां महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात दी है। इसको लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस्तर में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की चुनावी सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दस अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों नेता वायनाड जाएंगे। वहां से प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी और महिलाओं के सम्मेलन में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका बस्तर की सभा से चुनावी अभियान की भी शुरुआत भी करेंगे। बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। ऐसे में प्रियंका की सभा को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले प्रियंका रायपुर के जोरा मैदान में 26 फरवरी में सभा की थी।उनके बस्तर दौरे को आगामी विधानसभा की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है ।

 

Express MPCG