कनक दण्डवत प्रणाम यात्रा का जन सहयोग द्वारा स्वागत

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर शहर का अत्यंत सौभाग्य है कि आज महावीर जयंती महापर्व के दिन ही गंगोत्री उत्तराखंड से साधु संतों का भी कांकेर आगमन हुआ, जो इतनी दूर से दण्डवत प्रणाम करते हुए अत्यंत मंद गति से पवित्र यात्रा करते हुए रामेश्वरम् महातीर्थ की यात्रा का दृढ़ संकल्प कर निरंतर चल रहे हैं 6 लोगों के इस दल में दो सेवादार हैं यह समस्त साधु-संतों मुरैना मध्य प्रदेश के निवासी हैं और पदयात्रा दंडवत यात्रा पूजा-पाठ आदि में ही अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं कांकेर आगमन पर उनका श्रद्धा पूर्ण स्वागत जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय कपूर मोटवानी तथा उनके समाजसेवी साथियों ने किया साधु संतों के नाम इस प्रकार हैं संत दामोदर दास कुशल दास मोनी बाबा राम दास नागाजी देवदास जी भीषण दास जी दल के प्रमुख बाबा जी ने बताया कि वह 29 जून 2022 से कनक दंडवत यात्रा पर अग्रसर हैं और रामेश्वरम तक पहुंचने में उन्हें 6 माह से अधिक लग सकते हैं प्रतिदिन 10 किलोमीटर का औसत है अपना भोजन स्वयं बनाते हैं और जगत कल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं वह गंगोत्री से ऋषिकेश हरिद्वार आगरा मथुरा ग्वालियर झांसी सतना रीवा मैहर अनूपपुर बिलासपुर होते हुए कांकेर तक आए हैं और आगे उन्हें जगदलपुर भद्राचलम विजयवाड़ा चेन्नई मदुरई होते हुए रामेश्वरम तक जाना है जन सहयोग अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि हर तरह के खराब मौसम तथा कड़ी धूप कहीं शीतलहर आदि का सामना करते हुए जिस प्रकार साधु संत अपनी त्याग में यात्रा कर रहे हैं उसे देखकर हम कांकेर वासियों के मन में अत्यंत श्रद्धा उत्पन्न हुई है और वे जिस प्रकार की भी सेवा हम लोगों से करने को कहेंगे हम अवश्य करेंगे। साधु-संतों के रात्रि विश्राम तथा भोजन का प्रबंध जन सहयोग संस्था द्वारा किया गया। रात्रि 11:00 बजे तक अतिथि साधुओं की सेवा करने वाले सेवादारों के नाम इस प्रकार हैं जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, धर्मेंद्र देव, मोहन सेनापति, अनुराग उपाध्याय, प्रवीण गुप्ता, राजेश चौहान, धीरज ठाकुर, अरविंद चौहान, करण नेताम, शैलेंद्र देहारी ,मनोज दुबे । प्रातःउषा काल की बेला में साधु संत कांकेर से विदा होकर अपनी यात्रा के अगले पड़ाव पर चल पड़े।