बॉलर ने छकाया मंत्री को

कोंडागांव, आयुष श्रीवास्तव@

बॉलर ने छकाया मंत्री को

मंत्री ने घुमाया बल्ला,नही मार पाए बाल

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री व कोंडागांव जिला प्रभारी कवासी लखमा केशकाल दौरे के दौरान ग्राम कोरगांव में चल रहे क्रिकेट मैच के समापन में पहुँचे थे। इस बीच मंत्री लखमा क्रिकेट खेलने से खुद को रोक नही पाए और स्वयं हाथों में बल्ला लेकर मैदान में उतर गए। हालांकि मैदान में गेंदबाज के द्वारा 4 गेंद खेलने के बाद भी लखमा एक गेंद भी नही मार पाए।

हालांकि प्रदेश की राजनीति में भाजपा द्वारा आरक्षण, धर्मांतरण समेत अन्य मुद्दों पर लगाए गए आरोपों का जवाब देने में मंत्री लखमा बिल्कुल नहीं चूक रहे हैं। ये बात अलग है कि क्रिकेट में बैटिंग के दौरान गेंदबाज द्वारा फेंकी गई 4 गेंदों में मंत्री लखमा किसी गेंद का जवाब नहीं दे पाए।

Express MPCG