बड़ेडोंगर के वार्षिक मेले में पहुंचे स्थानीय विधायक संतराम नेताम, युवाओं ने विधायक के साथ लिया सेल्फी , सुरक्षा के लिए चौक चौराहो पर पुलिस के जवान तैनात.

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगांव ब्लाक के ग्राम
बड़ेडोंगर के पारंपरिक देव मेले की शुरुवात आज 31 मार्च से हो गई है । मेले के पहले दिन शुक्रवार को केशकाल विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम भी मेले में शामिल हुए , इस दौरान विधायक नेताम ने स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ मेले में भ्रमण कर रहे थे, विधायक को देख मेले में घूमने आए क्षेत्र की युवाओ ने विधायक के साथ सेल्फी फोटो लेते नजर आए, वही विधायक ने सभी युवाओं अन्य लोगों को ठंडी ठंडी कुल्फी खिलाया और खुद भी कुल्फी का स्वाद लिए । सभी युवाओं ने ने विधायक को धन्यवाद भी कहा । इस दौरान विधायक ने मेले में आए हुए देवी देवताओं पर पुष्प चढा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना भी की । सुरक्षा के तौर पर बड़ेडोंगर पुलिस चौक चौराहों पर तैनात रही ताकि शांति पूर्ण तरीके से मेले संपन्न हो सके , वही चोर बदमासो पर नजर रखने पुलिस के जवानों को मेले में तैनात किया गया है ।

Express MPCG