रामनवमी को लेकर नगर में निकली बाइक रैली व शोभायात्रा –जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा नगर–

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – फरसगांव नगर में रामनवमी पर्व के अवसर पर 30 मार्च को हिंदू समुदाय के लोगो ने भव्य रूप से नगर में बाइक रैली व शोभायात्रा निकाली । जिसमे पूरा नगर जय श्रीराम के जयघोष से गुज उठा माथे पर भगवा रंग की पगड़ी, कपड़े और गमछा के साथ हाथ में भगवा ध्वज के साथ सैकड़ों की संख्या में हिंदुओ की जब नगर में बाइक रैली निकली तो लोगो ने रैली व स्वागत किया, उत्साहित युवाओं के जुबान पर बस एक ही नारा गुज रहा था सभी युवा एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्री राम की जयघोष करते हुए बाइक रैली निकाली, इस दौरान पुलिस बल रैली के साथ सुरक्षा के लिए तैनात रहे ।

सुबह आठ बजे हुनमान मंदिर में हवन पूजन किया गया जिसके बाद रैली नगर के बड़ेडोंगर चौक में स्तिथ हनुमान मंदिर से प्रारंभ किया गया जो मुख्य मार्ग से होकर अस्पताल चौक से वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचे । रैली में बाइक से ऑटो भी शामिल थे, यही नही बच्चो को राम ,लक्ष्मण ,सीता और हनुमान के वेशभूषा में शोभायात्रा भी निकाली गई जिनका लोगो ने जगह जगह पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया साथ ही भक्तों द्वारा जगह जगह लोगों को सरबत व ठण्डा पानी भी पिलाया गया , लोग हाथों में भगवा झंडा लेकर नचाते हुए दिखाई दिए । बाइक रैली के समाप्ति के बाद कार्यक्रम स्थल हुनमान मंदिर के सामने भंडारा का आयोजन किया गया । जिसमे राहगीरों व नगरवासियों को प्रसाद के रूप से खिचड़ी और सरबत का वितरण किया। शाम को मंदिर में रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया है ।

Express MPCG