
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले के ग्राम माकडी के पारंपरिक मेले की शुरुआत आज 28 मार्च मंगलवार से शुरू हो गई है , मेले को शांतिपूर्ण संपन्न और मेले में सुरक्षा के तौर पर माकडी पुलिस के जवान चौक चौराहों पर तैनात हैं । मेले में घूमने वाले पोकिट मारो पर भी पुलिस नजर रखी हुई हैं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके ।
इस वर्ष भी माकड़ी के वार्षिक पारंपरिक मेले में आसपास के देवी देवताओं के साथ ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए , जहां मेले में आए हुए देवी देवताओं व ग्रामीणों ने मेले परिसर की परिक्रमा करने के बाद मेले को संपन्न किया ।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेले में मीना बाजार आकाश झूला ड्रैगन झूला ब्रेक डांस मिकी माउस झूला छोटे बच्चों के लिए कई प्रकार के आकर्षक झूला लगाए गए हैं जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है , आज मेले के पहले दिन होने के चलते मेले में भीड़ कम रही हर वर्ष मेले के दूसरे दिन लोगों की भीड़ रहती है ।
