भाजपा युवा मोर्चा एवं पार्षद कार्यालय का फरसगांव में हुआ उद्घाटन ।

भाजपा युवा मोर्चा एवं पार्षद कार्यालय का फरसगांव में हुआ उद्घाटन ।

 

 

भरत भारद्वाज ✍️

 

कोंडागांव – जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा व नगर पंचायत फरसगांव वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद प्रशांत पात्र ने फरसगांव नगर के बस स्टेंड में कार्यालय का उद्घाटन में भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी दिन दयाल उपाध्याय के छाया चित्र के समक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, महामंत्री मंडल अध्य्क्ष के द्वारा दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर सुभारंभ किया गया ।

पार्षद प्रशांत पात्र ने जानकारी देते हुऐ बताया की कार्यालय के सुभारम्भ का उद्देश्य फरसगांव के वार्ड वासियों को होने वाली समस्याओं और ग्रामीण अंचल क्षेत्र से ब्लाक मुख्यालय फरसगांव नगर में पहुंचने वाले ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं से निजाद दिलाने के उद्देश्य के लिए कार्यालय का सुभारंम्भ किया गया है साथ भाजपा कार्यकर्ताओ फरसगांव नगर में पहुंचने पश्चात समस्याओं हल करने की प्रयास किया जायेगा ।

 

इस अवसर पर भाजपा के

कार्यकर्ता गण क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

Express MPCG