नाबालिक को भागा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर– दिनांक 25.03.2023 को प्रार्थी द्वारा थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक पुत्री पीड़िता उम्र 15 वर्ष 02 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 14/2023 धारा 363 भादवि कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया बालिका एवं आरोपी पतासाजी हेतु रवाना किया गया। ग्राम सोसनपाल थाना परपा जिला बस्तर से आज दिनांक 26.03.2023 के 05.00 बजे अपहृता बालिका को बरामद कर दस्तयाब किया गया एवं आरोपी फालगुनी नाग जाति महार निवासी सोसनपाल थाना परपा जिला बस्तर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कबुल करने पर प्रकरण में धारा 366, 376, 376 ( 2 ) (ढ) भादवि., 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़कर दिनांक 26.01. 2023 को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया जा रहा है