कांकेर सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह आंदोलन,मंत्री कवासी लखमा कांकेर आंदोलन में हुए शामिल

कांकेर /छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज26 मार्च रविवार को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेशभर में सत्याग्रह कर रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने को लेकर इस सत्याग्रह के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर रही है।

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस पार्टी में आक्रोश है. इसके खिलाफ में 26 मार्च को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है. वहीं अब कांग्रेस पार्टी गांधीगिरी के साथ अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है ।दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी 90 विधानसभा में केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया । कांग्रेसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन के साथ सत्याग्रह की शुरुवात की।

 

इधर कांकेर के धरना स्थल में प्रदेश के आबकारी वाणिज्य ,उद्योग एवं सहकारिता मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए । कांकेर के सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेसी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। सत्याग्रह आंदोलन कांकेर में शामिल प्रदेश के आबकारी मंत्री लखमा ने मीडिया से कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कश्मीर से कन्याकुमारी तक सत्याग्रह का रहे है, जो भारतीय जनता पार्टी देश की आजादी में एक अंगूठा नही काटा हो वो पार्टी हमारे देश के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अडानी के बढ़ी संपति पर सवाल उठाए जिससे घबराकर एक छोटे से मामले में सांसद सदस्यता रद्द कर दी  जिसका हम सत्याग्रह करते विरोध कर रहे है।  मामले में कोर्ट जायेंगे,जन जन गांव गांव लोगो तक इसे लेकर जायेंगे। पूरा कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ है । रूू    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुभद्रा सलाम, नपाप अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र सिंह ठाकुर, बिरेश ठाकुर ,जितेंद्र सिंह ठाकुर , सियो पोटाई, सुनील गोस्वामी, दिलीप खटवानी, पुरूषोत्तम पाटिल, मिलाप मण्डावी, भीखम शोरी, नवलीमीना मण्डावी, तरेन्द्र भण्डारी, मनोज जैन, रोमनाथ जैन, मकबूल खान, आनंद चौरसिया, मुकेश माला तिवारी, किसन यादव, नरेश बिछिया, याशीन कराणी, अजय रेणु, दीपक शोरी, शदाब खान, गोमती सलाम, नीरा साहू, कमला गुप्ता, लीना जैन, पुष्पा सलाम, यास्मीन खान, राबिया फातिमा, खोमेन्द्र उइके, चमन साहू, गफ्फार मेमन, लोमेन्द्र यादव, किसन साहू, अमन गायकवाड़, हेमलता जैन, तारस सिन्हा, सोमेश सोनी, सुमित राय सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता  उपस्थित थे

आज केग्त्ग्र

Express MPCG