भरत भारद्वाज
कोंडागांव – कोंडागांव जिले के ग्रामीण आजीविका मिशन विहान के कैडर अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं, इसी तरह फरसगांव मुख्यालय में क्षेत्र के ग्रामीण आजीविका मिशन विहान अंतर्गत कार्य करने वाली सभी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं , हड़ताल नौवें दिन 24 मार्च को आम आदमी पार्टी के पाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने इनको समर्थन दिया , आम आदमी पार्टी के आप लीडर सोनसाय नेताम, सुकू राम नाग, जैनी मंडावी, सीताराम नेताम , संगीता पुजारी , अनिल एवं समस्त कार्यकर्ता हड़ताल स्थल पहुंचकर इन सखियों के जायज मांगों को समर्थन दिए , और कहा की इनकी मांगे जायज है, सरकार को इनकी मांगों को पूर्ण करना चाहिए ।
