भरत भारद्वाज
कोंडागांव – 24 मार्च विश्व टीबी दिवस के अवसर पर फरसगांव ब्लाक के ग्राम बड़ेडोंगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शिविर में आए हुए ग्रामीणों का टीवी बीमारी से संबंधित जांच एवं उपचार किया गया , साथ ही ग्रामीणों को टीबी के लक्षण के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी किया गया । साथ ही इस शिविर में निशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का भी आयोजन किया गया है, जिसमें सभी पात्र लोगों का निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए गए ।
इस शिविर के दौरान बीपीएम चेतन चौहान , डॉक्टर अजय जायसवाल, डॉक्टर बनपेला, सहित स्वास्थ्य विभाग के पुरुष व महिला कर्मचारी सहित आस पास गांव से आए हुए ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
