शिक्षा विभाग ने आत्मानंद विद्यालय के लिए खरीदे गुणवत्ता हीन फर्नीचर के गड़बड़ी को लेकर अभाविप छुरा ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन,

@ शगुफ्ता यास्मीन

छुरा… छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रदेश भर में आत्मानंद विद्यालय प्रारम्भ किए जा रहे हैं जिसे सही सुविधाओं और सुसज्जित रूप प्रदान करने हेतु अत्यधिक व्यय भी किया जा रहा है परन्तु उन खर्च का निरीक्षण करने पर ज्ञात होता है कि जिस खर्च का दावा अधिकारियों द्वारा किया जा रहा वह फर्जी है। फर्नीचर पर अत्यधिक खर्च के पश्चात भी विद्यालय में फर्नीचर की खस्ता हाल है । जिला शिक्षा अधिकारी की जानकारी पिछले वर्ष जिले के तीन आत्मानंद विद्यालय छुरा, देवभोग तथा मैनपुर में नए फर्नीचर (कुर्सी, टेबल इत्यादि) हेतु 30 लाख रुपए की स्वीकृति हुई थी राशि व्यय तो हुई पर आज भी फर्नीचर की खस्ता हालत में है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छुरा के नगर मंत्री भूपेंद्र सिन्हा ने बताया कि पूर्व में निरीक्षण पर स्पष्ट रूप से यह परिणाम निकला है कि 30 लाख रुपए नए फर्नीचर के लिए प्रदत्त किए गए थे जिसमें अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है, परन्तु अभी तक दोषियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है यह मामला जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संज्ञान में आया तब आत्मानंद विद्यालय छुरा के प्राचार्य से मुलाकात की गई उनके द्वारा ये जानकारी प्राप्त हुई कि पूर्व में 2 बार फर्नीचर के संदर्भ में जांच हुई है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छुरा इकाई के द्वारा विकासखंड के तहसील कार्यालय में तहसीलदार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई है । प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम निषाद ने कहा कि अगर मामले को गंभीरता से ना लेते हुए विद्यार्थियों के साथ अहित किया जा रहा है और कार्रवाही नहीं होती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।

इस अवसर पर नगर मंत्री भूपेंद्र सिन्हा, सहमंत्री शुभम निषाद, योगेश सेन, एकलव्य शर्मा, हितेश निषाद, त्रिलोक, आरू यादव, सुजल यादव, अजय,रौनक सोनवानी, राज नेताम, तुषार नेताम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Express MPCG