सीटीओ कॉलोनी के पास बाइक के सामने बैल आने से बाइक सवार मां बेटा बाइक से गिरकर हुए घायल, फरसगांव अस्पताल में भर्ती

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – 24 मार्च को नगर के सीटीओ कॉलोनी के पास बाइक के सामने अचानक बैल आ जाने के कारण बाइक सवार मां बेटा बाइक से गिरकर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भर्ती किया गया है ।

जानकारी के अनुसार ग्राम आमाबेड़ा सिंदूरमेटा निवासी पार्वती जैन पति घनश्याम जैन अपने पुत्र जितेंद्र जैन के साथ ग्राम लंजोडा में अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर आ रहे थे , घर वापस आने के दौरान नेशनल हाइवे 30 फरसगांव नगर के सीटीओ कॉलोनी के पास अचानक जंगल की ओर से एक बैल उनके बाइक के सामने आ गया जिससे मां और बेटे दोनो बाइक से गिरकर घायल हो गए, राहगीरों के मदद से घायल को फरसगांव अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है ।