योगेन्द्र सिंह बैस ✍️
एक प्रेमी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर दूसरे पूर्व प्रेमी से रचायी ब्याह,शातिर युवती हुई गिरफ्तार
- कांकेर /युवती की एक व्यापारी नवयुवक से हुई फेसबुक दोस्ती,समय अंतराल में प्यार में बदल गई और युवती व्यापारी युवक को शादी करने का झांसा देकर लगभग 23,81,108 लाख रुपये कई बहानों से ऐंठ ली अब लड़की अपने घर से भी जेवरात लेकर फरार हो गई थी , यह पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र का है जहां एक आलू – प्याज के थोक व्यापारी युवक रितिक देवांगन को धमतरी की युवती लेखा देवांगन से फेसबुक के माध्यम से पहले तो दोस्ती हुई और बाद में यह प्यार में बदल गई दरअसल यह प्यार नहीं ठगी थी जिसे युवक समझ नही पाया और जब युवक को समझ आया तबतक युवती अपने पूर्व प्रेमी से शादी कर चुकी थी।

परेशान पीड़ित युवक ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत 16 मार्च को चारामा पुलिस से की जिसके बाद पुलिस तत्परता दिखाते उक्त युवती की तलाश में जुटी थी । पुलिस ने आरोपी युवती को बिलासपुर के नेहरू नगर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगद 9 लाख 50 हजार रुपए सहित सोने के आभूषण बरामद कर आरोपी युवती के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर युवती को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है ।
वहीँ उक्त आरोपी युवती ने 1 मार्च को अपने पूर्व प्रेमी उमेश देवांगन से शादी कर अपना घर बसा ली थी उसे भी इस ठगी के बारे में कुछ नही बताया था ।
बाईट – शलभ सिन्हा , पुलिस अधीक्षक कांकेर
