भरत भारद्वाज
कोंडागांव :- दिल्ली के इंडिया गेट से 38 बाइक में सवार होकर निकले 75 सीआरपीएफ के महिला कमांडो 1700 किमी से अधिक की दूरी तय कर फरसगांव पहुंचने पर उम्मीद सामाजिक संस्था एवं नगरवासी, प्रशासन के आला अधिकारी के द्वारा मांदरी नृत्य के साथ पुष्प की वर्षा कर हांथो में तिरंगा लिए भव्य रूप से स्वागत किया गया । यह सभी सीआरपीएफ के महिला कमांडो 25 मार्च को करणपुर में आयोजित सीआरपीएफ स्थापना दिवस में शामिल होंगे, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।
यह सभी महिला कमांडो 9 मार्च को सुनीता नाग सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में दिल्ली के इंडिया गेट से बाइक में निकले हैं । जो 23 मार्च गुरुवार को बस्तर के प्रवेश करने पर फरसगांव में उनका भव्य स्वागत किया गया ।
इस दौरान एसडीएम सीमा ठाकुर, पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा, तहसीलदार यूके मानकर थाना प्रभारी भापेंद्र साहू, उम्मीद सामाजिक संस्था के सभी सदस्य एवं कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी व क्षेत्र मौजूद रहे ।
