नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के शीतला मंदिर से लगे तालाब में भव्य गंगा पूजा महाआरती किया गया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर— चैत्र नवरात्र में हर मंदिरो में मनोकामना ज्योति कलश जलाई गई हैं तो वही शहर के शीतला मंदिर में मंदिर से लगे तालाब में माँ गंगा को याद करते हुवे भव्य तरीके से पूजा पाठ कर गंगा महाआरती किया गया इस गंगा महाआरती के बाद सभी ने एक दूसरे को हिन्दू नववर्ष की बधाई दी समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया था सत्संग महाआरती समिति द्वारा हर मंगलवार शाम को मंदिर में महाआरती की जाती हैं इस महाआरती में भक्तों की भारी संख्या में भीड़ रहती हैं यह सत्संग महाआरती समिति पिछले दो सालों से यह आयोजन करते आ रही हैं और हर मंगलवार को महाआरती के लिए भीड़ बढ़ते जा रही हैं इस आयोजन के सफल बनाने के लिए सत्संग समिति के युवक कई दिनों से लगे थे इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सत्संग महाआरती समिति के सदस्य मीनू सारथी,दीपिका सारथी ,श्रीमति उषा गंगाधर श्रीमति मीना साहू,माधुरी यादव डालेंद्री यादव ,दिनेश्वरी ठाकुर लता सोनी,उषा ठाकुर ,बहन वर्षा एवं उनके भजन संध्या ग्रुप की टीम जिला दुर्गावाहिनी संयोजिका पद्मिनी साहू जी का भी सहयोग रहा साथ ही अशोक साहू,महेंद्र क्षत्रिय,मनोज पटेल,गोपी तलवार ,राजेश यादव गोपाल प्रसाद पांडेय महेश ठाकुर ,किशोर आकाश दुग्गा सत्संग महाआरती समिति हिन्दुत्व के धार्मिक आयोजनों में हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं

Express MPCG