चैत्र नवरात्र के पहले दिन माँ दंतेश्वरी के मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

चैत्र नवरात्र के पहले दिन बस्तर की देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। दूर-दराज से भक्त माता रानी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर के गर्भगृह से लेकर मुख्य द्वार तक माता के भक्तों का तांता लगा रहा। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मनोकामना लिए भक्त माता के दरबार पहुंचे। मंदिर में करीब 5 हजार से ज्यादा आस्था के ज्योत जलाए गए हैं। इधर, जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी के मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि, माता के प्रति उनकी बड़ी आस्था है। मां दंतेश्वरी सब की मुराद पूरी करतीं हैं। राजनांदगांव, मलकानगिरी समेत दुर्ग से आए भक्तों ने कहा कि, माता जी के चमत्कार के बारे में बहुत सुना था। आज दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अन्य भक्तों ने कहा कि हर साल माताजी के दरबार में मत्था टेकने आते हैं। माता सबकी मुराद पूरी करतीं हैं।

Express MPCG