ट्रक के खराब होने के चलते केशकाल घाट में लगा लंबा जाम,पिछले तीन घंटे से लगा है जाम,पूरी रात जाम लगाने की बन सकती है संभावना ।

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – 22 मार्च की शाम केशकाल घाटी में चढ़ते वक्त एक ट्रक अचानक खराब हो जाने के कारण घाट में पिछले 3 घंटे से जाम लगा हुआ है। चूंकि ट्रक सड़क के बीचो-बीच खराब हुई है ऐसे में मोड़ सँकरा होने के कारण वाहनों को निकलने में काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जाम लगने की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस व हाइवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच कर वनवे के रूप आवागमन बहाल करवाने का प्रयास कर रही है। वही दोपहर से ही ट्रक का मरम्मत कार्य भी जारी है। यदि मरम्मत कार्य मे देरी होती है तो पूरी रात जाम लगने की संभावना भी बन सकती है।

Express MPCG