
भरत भारद्वाज
कोण्डागांव – राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को चेक बुक कोषालय में 24 मार्च 2023 को शाम 5 बजे तक जमा करने के निर्देश दिये गये हैं। सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों निर्धारित समयाविधि में कोषालय में चेक बुक जमा करना सुनिश्चित करें। आगामी 27 मार्च 2023 से ऐसे अपरिहार्य प्रकरणों में जिसमें कतिपय व्ययों को जो जनहित या प्रशासन के हित में अनिवार्य है, उसे कलेक्टर के समक्ष औचित्य सहित प्रस्तुत कर भुगतान संबंधी आदेश प्राप्त करेंगे। कलेक्टर से प्राप्त आदेश उपरांत कोषालय अधिकारी द्वारा चेक काटने हेतु आहरण एवं संवितरण अधिकारी को चेक बुक उपलब्ध कराया जायेगा तथा जारी किये गये चेक बुक पर कोषालय अधिकारी के प्रतिहस्ताक्षर प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
