हेमंत दास मानिकपुरी की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गई,सुकमा जिले के मिनपा में नक्सली मुठभेड़ में हुए थे शहीद,पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजली

@ दिनेश साहू चारामा

सुकमा जिला के मिनपा गांव में 21 मार्च 2020 को नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए नगर चारामा के जवान हेमंतदास मानिकपुरी पिता सुख दास मानिकपुरी की तृतीय पुण्यतिथि का कार्यक्रम 21 मार्च को नगर के प्रतीक्षा बस स्टैंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद के परिजनों सहित पुलिस विभाग के जिला अधिकारी एसडीओपी मोहसिन खान,थाना प्रभारी नितिन तिवारी सहित चारामा थाने में पदस्थ सभी उप निरीक्षक,प्रधान आरक्षक,आरक्षक, पूर्व सैनिक परिषद बालोद के जगमोहन साहू,मित्रगण एवं नगरवासी उपस्थित होकर उनके छायाचित्र की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद हेमंत दास के पिता एवं माता को पुलिस विभाग की और से साल और श्रीफल भेंट कर उनके महान सपूत को याद किया। पहले शहीद के पिता सुख दास मानिकपुरी ने हेमंत का जीवन परिचय दिया,पुलिस में जाने के लिए उनके मेहनत और समर्पण को सबके बीच में रखा,वही उनके शहीद होने के बाद से लगातार परिजनों और मित्रगणों के द्वारा हेमंत दास की नगर में प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की जा रही है, जो की पुलिस अधीक्षक के आश्वाशन के बाद भी अब तक पूर्ण नहीं हो पाई है, उस मांग को एक बार फिर से पुलिस अधिकारी के समक्ष रखा गया।इस अवसर पर एसडीओपी मोहसिन खान ने ऐसे धन्य मां पिता को ऐसे समर्पित पुत्र को जन्म देने के लिए प्रणाम करते हुए उनकी मांग उच्च अधिकारियों तक रखने की बात कही। थाना प्रभारी नितिन तिवारी के द्वारा भी अपना उद्बोधन रखा गया। संबोधन के बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। वही संध्या बेला पर मोमबत्ती जलाकर शहीद हेमंत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,जिसमे नगर एवं ग्रामवासी और मित्रगण उपस्थित रहें।

Express MPCG